• 26/05/2024

तूफान रेमल ने दी दस्तक, भारी तबाही की आशंका.. प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

तूफान रेमल ने दी दस्तक, भारी तबाही की आशंका.. प्रदेश में हाई अलर्ट जारी
Spread the love

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।रविवार आधी रात तक यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को पार कर सकता है। इस दौरान इस की रफ्तार 110-120 किमी प्रति घंटे हो सकती है। तूफान को देखते हुए बंगाल के तटीय जिलों में कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

मौमस विभाग के मुताबिक, ‘रेमल’ आज आधी रात तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों से 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार टकरा सकता हैइसके प्रभाव से तटीय जिलों में 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में मुसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। तूफान के प्रभाव से अभी से ही कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है।

चक्रवाती तूफान को देखते हुए पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने एहतियात के तौर पर दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के साथ अन्य तटीय जिलों में कई ट्रेन रद्द कर दी हैं। वहीं, कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तूफान के संभावित प्रभाव के कारण रविवार को दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का संचालन निलंबित करने का फैसला लिया है। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर कुल 394 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी।

समुद्र में एक मीटर ऊंची लहर उठने की आशंका

मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश और उत्तरी ओडिशा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27-28 मई को असम और मेघालय के साथ मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है। तूफान के बंगाल के तट से टकराते समय समुद्र में एक मीटर ऊंची लहर उठ सकती है। जिसके कारण तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में पानी भर जाने की आशंका है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…