• 26/05/2024

बस और टाटा मैजिक की भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

बस और टाटा मैजिक की भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

लखीमपुर खीरी जिले में बहराइच राजमार्ग पर नकहा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार वैन और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम  रोडवेज की बस के बीच भिड़त होने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक यात्रियों से भरी वैन बहराइच की ओर से लखीमपुर जा रही थी, तभी नकहा गांव के पास वह लखीमपुर से आ रही एक रोडवेज बस से टकरा गई।बच्चे सहित वैन में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल का भी दौरा किया और चिकित्सा कर्मचारियों को शीघ्र और उचित उपचार के निर्देश दिए।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…