• 28/05/2024

दावों के बीच दवाइयां खत्म, कैसे होंगे TB मुक्त.. जिले में लगातार बढ़ रहे आंकड़े

दावों के बीच दवाइयां खत्म, कैसे होंगे TB मुक्त.. जिले में लगातार बढ़ रहे आंकड़े
Spread the love

छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष-2025 तक पूर्व रूप से टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन प्रदेशभर में तेजी से सामने आ रहे टीबी के मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। दूसरी ओर निशुल्क मिलने वाली टीबी की दवाएं सरकारी अस्पतालों खत्म हो चुकी है। इसकी वजह से टीबी मरीजों में एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) का असर आ रहा। इसमें मृत्युदर 60% तक है। वहीं कोरोना की तरह फैलने की वजह यह स्वस्थ लोगों को भी टीबी का शिकार बना रहा।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों अनुसार राज्य में वर्ष 2024 में जनवरी से मई यानी पिछले 5 महीनों में टीबी के 13,264 नए मरीज मिले हैं। वहीं अब तक 532 से अधिक एमडीआर केस की पहचान की गई। वहीं इनमें ऐसे भी केस है, जिनकी पहचान नहीं की जा सकी है।

सिर्फ 15 दिन की दवाएं शेष

इधर रायपुर जिले के सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने भी कह दिया है कि रायपुर जिले में 15 दिन की दवाएं बची है। प्रयास चल रहा है जल्द ही दवाई की किल्लत को दूर किया जायेगा। टीबी मुक्त करने के दावों के बीच दवाओं का स्टॉक न होना ये बता रहा है कि हालात बेहद खराब हो चले हैं और बढ़ते मरीजों को लेकर शासन प्रशासन में इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं। 13264 टीबी के नए मरीज 1 जनवरी से 9 मई वर्ष-2024 तक मिले हैं। जिसमें 28 मई की तारीख तक राजधानी रायपुर में 2741 मरीज वर्तमान स्थिति में हैं, जबकि वर्ष 2023 तक तक प्रदेश में 38,826 टीबी मरीज मिले हैं ।

छत्तीसगढ़ में टीबी की दवाएं सरकारी अस्पतालों में खत्म हो चुकी है।हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साल 2025 तक पूरी तरह से टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में साल 2024 में जनवरी से मई यानी पिछले 5 महीनों में टीबी के 13,264 नए मरीज मिले हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…