• 29/05/2024

मौत का तांडव: सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा प्रदेश, एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या! फिर आरोपी फांसी पर झूला

मौत का तांडव: सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा प्रदेश, एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या! फिर आरोपी फांसी पर झूला
Spread the love

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तामिया के ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार के 8 लोगों की सामूहिक हत्या परिवार के मुखिया ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी। इस भयानक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद भी आत्माहत्या कर ली।फिलहाल हत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है।

छिंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात इस हैवानियत को अंजाम दिया।ए़डिशनल एसपी अवधेश सिंह ने ईटीवी भारत को बताया कि परिवार के मुखिया ने 8 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद सुसाइड किया है। मामले की जांच की जा रही है।

क्या हो सकती है हत्या की वजह?

इस हत्याकांड से तामिया के ग्राम बोदल कछार में दहशत का माहौल है। ग्रामीण हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि हत्यारा जिसे परिवार का मुखिया बताया जा रहा है, मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने सनक में परिवार के सभी सदस्यों का कत्ल कर दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को लेकर इस बात की पुष्टि नहीं की है।

पहले पत्नी, फिर बहन-मां, बच्चे सभी को मारा

आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां, भाई, बहन, भाभी और बच्चों को मार डाला। आरोपी ने इसके बाद ताऊ के घर जाकर 10 साल के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया।इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी दी।

8 दिन पहले हुई थी आरोपी की शादी

इस भयानक हत्याकांड के विचलित कर देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं एसपी मनीष खत्री ने कहा, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी।घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने जिनका बेरहमी से कत्ल किया, उसमें उसकी पत्नी, मां, भाई के बच्चे व बहन आदि शामिल हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…