• 30/05/2024

ACB की कार्रवाई: 8 हजार की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की कार्रवाई: 8 हजार की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथों गिरफ्तार
Spread the love

एंटी करप्शन ब्यूरो  (ACB) की टीम ने अंबिकापुर पासपोर्ट कार्यालय में 8 हजार की रिश्वत लेते जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संकटमोचन राय है। आरोपी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर युवाओं से रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के रहने वाले इसरार अंसारी सहित 4 लोगों ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अंबिकापुर प्रधान डाकघर के बाजू में स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन दिया था। लेकिन एक महीना से दफ्तर के चक्कर काटने के बावजूद उनका वेरिफिकेशन का काम नहीं हो रहा था। जब इन्होंने अधिकारी से संपर्क किया तो उसने प्रति व्यक्ति के हिसाब से 3000-3000 रिश्वत मांगी।

पीड़ितों ने इसकी रिकॉर्डिंग कर अंबिकापुर स्थित एसीबी दफ्तर में शिकायत की। मामले की पुष्टि के बाद एसीबी अफसरों ने कार्रवाई की पूरी योजना बनाई।

आवेदकों से 3-3 हजार की बजाय 2-2 हजार रुपये पर सहमति बनने के बाद जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट अफसर ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन का वादा किया। जिसके बाद एसीबी के अधिकारियों ने केमिकल लगे 8000 रुपये के नोट देकर आवेदक को पासपोर्ट कार्यालय भेजा। जैसे ही जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकटमोचन राय ने 8 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।

Related post

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…
Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें जंबो लिस्ट…!!

Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के…
ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…