• 30/05/2024

निजी स्कूलों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका; अवैध फीस वसूली मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार

निजी स्कूलों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका; अवैध फीस वसूली मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार
Spread the love

मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका लगा है। HC ने अवैध फीस वसूली मामले पर कार्रवाई और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग खारिज की। वहीं HC ने अपराध की गंभीरता देखकर निजी स्कूल संचालकों की याचिका रद्द की। इसके अलावा HC ने मामले में राज्य सरकार से 4 हफ़्तों में विस्तृत जवाब मांगा है। बता दें कि अवैध फीस वसूली पर 11 स्कूलों से जुड़े 21 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश में सरकार की अनुमति के बिना प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की फीस बढ़ाने और किताब पब्लिकेशन के मामले को लेकर सरकार और प्रशासन सख्त नजर आ रही है। जबलपुर के 11 प्राइवेट स्कूलों पर 21 हजार बच्चों से 81 करोड़ 30 लाख रुपए की अवैध फीस वसूलने का आरोप है।

वहीं बताया गया है कि स्कूलों ने बच्चों से 7 लाख किताबों पर भी 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त शुल्क वसूला है। इस मामले में कुल 51 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…