• 30/05/2024

‘रेंट पर मिलेगी गर्लफ्रेंड’: हाथ पकड़ने से लेकर… सबके दाम तय, राजधानी की लड़की ने डाली रेट लिस्ट, जानें प्राइस

‘रेंट पर मिलेगी गर्लफ्रेंड’: हाथ पकड़ने से लेकर… सबके दाम तय, राजधानी की लड़की ने डाली रेट लिस्ट, जानें प्राइस
Spread the love
रेंट पर चीजें मिलते तो आपने सुना होगा लेकिन अब गर्लफ्रेंड भी रेंट पर मिलेगी। अगर आप अकेलापन महसूस करते हैं या फिर डेट पर किसी लड़की को ले जाना चाहते हैं तो आपको किराए की गर्लफ्रेंड मिल जाएगी। हालांकि उसके साथ खाना खाने से लेकर घूमने तक के लिए आपको अलग-अलग दाम चुकाने पड़ेंगे।
दिल्ली की रहने वाली दिव्या नाम की लड़की ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऑफर दिया है। उसकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। उस पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। इस लड़की ने 1500 रुपये से लेकर 10,000 तक की स्कीम अपने पोस्ट पर पेश की है। दिव्या का कहना है कि यदि आप सिंगल हैं और किसी लड़की के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो वह चलने को तैयार है, बस आपको इसके लिए रेंट देना होगा।
लड़की ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसके मुताबिक चिल कॉफी डेट के लिए आपको 1500 रुपये चुकाने होंगे।नॉर्मल डेट (डिनर एंड मूवी) के लिए आपको 2 हजार रुपये देने होंगे। परिवार से भी मिलवाया तो 3000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर किसी इवेंट में साथी बनाकर ले जाना चाहते हैं तो उसके लिए 3500 रुपये का भुगतान करना होगा। बाइक डेट (हाथ पकड़ना आदि) के लिए 4000 रुपये देने पड़ेंगे।
वहीं डेट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे तो 6 हजार रुपये लगेगा। एडवेंचर डेट के लिए 5 हजार, घर पर साथ में कूकिंग के लिए 3500, शॉपिंग वाली डेट के लिए 4500 और वीकेंड पर दो दिन तक साथ घूमाने ले जाना चाहते है तो उसके लिए 10,000 रुपये किराया तय किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Giri (@divya_giri__)

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…