• 02/06/2024

सिक्किम विधानसभा परिणाम: देश में इतिहास रचने की ओर SKM, क्या बगैर विपक्ष की होगी असेंबली?

सिक्किम विधानसभा परिणाम: देश में इतिहास रचने की ओर SKM, क्या बगैर विपक्ष की होगी असेंबली?
Spread the love

सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। सत्ता में एक बार फिर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की वापसी हो गई है। एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

एसकेएम 13 सीटों पर अभी आगे चल रही है। जबकि महज एक सीट पर एसडीएफ आगे है। आ रहे रुझान अगर परिणाम में तब्दील हो जाते हैं तो यह देश में किसी भी पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। विधानसभा की सीटों में विपक्ष महज एक ही विधायक नजर आएगा।  इससे पहले साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी 17 सीटें हासिल की थी।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष पीएस गोले उर्फ प्रेम सिंह तमांग हैं। उन्होंने एसडीएफ से बगावत कर साल 2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाया था। वे एसडीएफ के संस्थापक सदस्य भी थे।

Related post

13 वर्षीय सुमाना कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

13 वर्षीय सुमाना कुंडू के अंग दान से दो…

Spread the love00 एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान रायपुर। साहस और मानवता की एक अनूठी…
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की बैठक…
मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की…

Spread the love00 वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति…