• 02/06/2024

जंगल में वर्दीधारी नक्सली फरमा रहे थे आराम, पुलिस फोर्स ने धर दबोचा… जानिए कैसे हुआ ऑपरेशन

जंगल में वर्दीधारी नक्सली फरमा रहे थे आराम, पुलिस फोर्स ने धर दबोचा… जानिए कैसे हुआ ऑपरेशन
Spread the love

झारखंड के गढ़वा जिले में रामकंडा पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है और बिना एक भी गोली चलाए 4 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।पुलिस ने तब धावा बोला जब नक्सली बीच जंगल में आराम फरमा रहे थे।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ चार थानों की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।कहा जा रहा है कि ये नक्सली किसी बड़ी योजना पर काम कर रहे थे। फिलहाल इन चारों नक्सलियों से पूछताछ चल रही है।जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ वर्दीधारी नक्सली आराम कर रहे थे, तभी पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पाण्डेय को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद चार थानों की पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर कर नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद चारों नक्सलियों के सरेंडर करते ही पुलिस ने इनके हाथ बांध दिए और किसी अज्ञात स्थल पर लेकर चली गई जहां इनसे पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी से इनको गिरफ्तार किया गया हैगुप्त सूचना के आधार पर रमकंडा, रंका पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि रमकंडा के हरहे क्षेत्र में नक्सलियों की वर्दी में चार नक्सली पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सली हरहे के ठोंगापानी जंगल में आराम कर रहे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर रंका रमकंडा की पुलिस ने इन्हें घेरकर दबोच लिया।

Related post

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी आचार्य से सौजन्य मुलाकात

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म…

Spread the love00 चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक…
महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ…

Spread the loveo सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति o “आप सबके सहयोग से हम…
मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों…

Spread the love00 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील…