• 07/06/2024

300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए ससुर की हत्या, बहू ने सुपारी देकर कार से कुचलवाया

300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए ससुर की हत्या, बहू ने सुपारी देकर कार से कुचलवाया
Spread the love

महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नागपुर में एक बहू ने संपत्ति हड़पने के लिए सुपारी देकर ससुर की हत्या को अंजाम दिया है। इस मामले की ख़ास बात तो यह है कि बहु ने इस हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और परिजनों के शक ने इस मामले को घटना से साजिश में बदल दिया। इस मामले में हत्या की दिशा में जांच करने से पुलिस के सामने चौकानें वाले खुलासे हुए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक 22 माई को नागपुर के मानेवाडा परिसर में पुरोषत्तम पुट्टेवार (82 वर्ष) को एक कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में पुरुषोत्तम पुट्टेवार की मौत हो गयी।यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

नागपुर पुलिस ने शुरुआत में हादसे में मौत के रूप में मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना के बाद मुतक के भाई ने पुलिस से हत्या होने की बात कही थी।जिसके बाद पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच शुरू की, तो ममाले में चौकानें वाले खुलासे हुए। नागपुर पुलिस ने सुपारी किलिंग मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकरी के अनुसार पुरुषोत्तम पुट्टेवार की बहू अर्चना पुट्टेवार की नजर उनकी लगभग 300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी पर थी।

इस मामले में खुलासा हुआ कि बहू अर्चना पुट्टेवार सरकारी अधिकारी हैं। मीडिया से बातचीत में नागपुर पुलिस कमिश्नर रविन्द्र सिंघल ने बतया कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच नागपुर क्राइम ब्रांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस का कहना आगे की जाँच में इस ह्त्या से जुड़े कुछ राज खुल सकते हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…