• 12/06/2024

Transfer Breaking: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज, सरकार ने हटाया, इन अफसरों को दी कमान

Transfer Breaking: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज, सरकार ने हटाया, इन अफसरों को दी कमान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा के मामले में विष्णुदेव साय सरकार ने एक्शन लेते हुए जिला कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया है। सरकार ने चौहान के स्थान पर आईएएस अफसर दीपक सोनी और आईपीएस विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार की  कमान सौंपी है।

दीपक सोनी इससे पहले रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त मनरेगा के पद पर पदस्थ थे। विजय अग्रवाल सरगुजा एसपी के पद पर पदस्थ थे। वहीं विजय अग्रवाल के स्थान पर सरकार ने छसबल 4थी वाहिनी में सेनानी के पद पर तैनात योगेश पटेल को भेजा है।

वहीं केएल चौहान को सरकार ने मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया है। उन्हें अभी कोई भी विभाग नहीं दिया गया है। जबकि आईपीएस सदानंद कुमार को सरकार ने पीएचक्यू अटैच कर दिया है।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें गिरौधपुरी के अमर गुफा में कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई से सतनामी समाज ने असंतोष जताया था। मामले में सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी।

जांच की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही सतनामी समाज ने सोमवार 10 जून को रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान सतनामी समाज के लोगों ने एसपी-कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी थी। पूरा दफ्तर और उसमें रखे तमाम दस्तावेज इस आगजनी की घटना में जलकर खाक हो गए।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर-एसपी दफ्तर के बाहर खड़ी सैकड़ों गाड़ियों पर गुस्सा निकालते हुए इन्हें फूंक दिया था। इस आगजनी में सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी। घटना के बाद देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया था।

 

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…