• 12/06/2024

दर्दनाक हादसा; झोपड़ी पर पलटा बालू से लदा ट्रक, परिवार के आठ सदस्यों की मौत

दर्दनाक हादसा; झोपड़ी पर पलटा बालू से लदा ट्रक, परिवार के आठ सदस्यों की मौत
Spread the love

हरदोई जिले में देर रात हुए एक हादसे में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। बालू से लदा एक ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया।हादसे में परिवार के आठ सदस्यों ने दम तोड़ दिया। इसमें मृतक दंपति, चार बेटियों समेत आठ सदस्य शामिल हैं।पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक हादसा हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का है।यहां उन्नाव मार्ग पर देर रात बालू लदा एक ट्रक बेकाबू हो गया। हादसे में एक बच्ची घायल बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मल्लावां कस्बे में सड़क किनारे नट झोपड़ी बनाकर रहते थे।देर रात एक बालू लदा ट्रक अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया। इस पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को सीधा करवाकर हटवाया।पुलिस के मुताबिक घायल बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया गया है।

Related post

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत…

Spread the loveरायपुर: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आयातित उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवा रायपुर में दूसरे विशेष…
खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में…