• 15/06/2024

Breaking: पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी के आवास पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया, सरकार का बड़ा एक्शन

Breaking: पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी के आवास पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया, सरकार का बड़ा एक्शन
Spread the love

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की नई सरकार के शपथ लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। सरकार के इस कदम से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि लोटस पॉन्ड में पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी (YSRCP) के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की सुरक्षा के लिए उनके आवास के सामने सड़क पर अतिक्रमण कर निर्माण किया गया था। लोटस पॉन्ड में अवैध रुप से सड़क और फुटपाथ पर यह निर्माण किया गया था। जिसकी वजह से आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इसे लेकर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद नगर निगम ने एक्शन लेते हुए इस अवैध निर्माण को गिरा दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई  के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार ने कई बार चेतावनी दी है कि कहीं भी अवैध निर्माण को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी कराया गया था। विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी की सत्तारुढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। राज्य की 175 सीटों में से वाईएसआरसीपी को महज 11 सीटों पर ही जीत मिली। वहीं तेलगू देशम पार्टी (TDP) ने चुनाव में 135 सीटें जीती। इस चुनाव में एक्टर पवन कल्याण की जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीटें हासिल हुई थी।

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…