• 15/06/2024

पत्नी की बेरहमी से हत्या कर खुद फांसी पर लटका आरोपी!

पत्नी की बेरहमी से हत्या कर खुद फांसी पर लटका आरोपी!
Spread the love

भिलाई के उतई में एक ही घर के दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। घटना उतई की है। यहां पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे ने अपने पत्नी की हत्या कर दी‌।पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पति फंदे पर जमीन पर पत्नी की लाश

पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खोपली गांव निवासी हिंगल बंजारे शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ खेत में गया हुआ था। देर शाम तक दोनों वापस नहीं लौटे तो घर के लोग उन्हें खोजते खेत पहुंचे।खेत में एक पंप हाउस भी बनाया गया है। उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दीवार पर बने छेद से अंदर झांककर देखा।जिसके बाद घरवालों के होश उड़ गए।

पति फंदे पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी।देर रात 10 बजे घटना की सूचना मिली। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़ने की काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद छेनी हथोड़ी के सहारे दरवाजे में छेद किया गया।

स्टोर रूम में रखे फावड़े से पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी पति के खुदकुशी की आशंका है। फिलहाल जांच की जा रही है।

स्टोर रूम का दरवाजा और दीवार काफी मजबूत होने से टूट नहीं रही थी।गांव के लोगों की मदद से कई घंटों की मसक्कत के बाद देर रात एक बजे दीवार में होल करके और दरवाजा तोड़कर पुलिस स्टोर रूम के अंदर पहुंची।इस दौरान एसडीओपी पाटन और उतई पुलिस मौके पर मौजूद रही।

पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर दिया है।दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पति ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के बेटे और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…