• 17/06/2024

Live Update: जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 15, रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान, कांग्रेस ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, तस्वीरों में देखें हादसा

Live Update: जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 15, रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान, कांग्रेस ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, तस्वीरों में देखें हादसा
Spread the love

पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं। उधर रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रुप से घायलों को 2.5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयेे देने का ऐलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

आपको बता दें न्यू जलाईगुड़ी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस जिस ट्रैक पर खड़ी थी, सिग्नल को नजरअंदाज करते हुए उसी ट्रैक पर मालगाड़ी भी आ गई। मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

रेलमंत्री इस्तीफा दें

हादसे के बाद कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हादसे बताते हैं कि रेलवे की सुरक्षा पर सरकार का ध्यान नहीं है, नैतिकता के आधार पर रेल मंत्री इस्तीफा दें।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…