• 18/06/2024

बेटी ने ‘बेलन’ से की पिता की हत्या, मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादी

बेटी ने ‘बेलन’ से की पिता की हत्या, मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादी
Spread the love

एक बेटी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले कस्बे में एक सरकारी शिक्षक की मौत के पीछे का रहस्य सुलझ गया है। पुलिस जांच से पता चला है कि मृतक की बेटी ने ही अपने पिता की हत्या की थी।

जानकारी के मुताबिक मृतक दोरास्वामी अपनी लड़की की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कर रहे थे। यह घटना 13 जून को हुई थी। इस मामले में सोमवार को डीएसपी प्रसाद रेड्डी ने कहा कि मदनपल्ले की पीएंडटी कॉलोनी के मूल निवासी दोरास्वामी लोअर कुरावंका के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में काम करते थे। उनकी पत्नी लता की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वे अपनी इकलौती बेटी हरिता के साथ घर पर रहते थे, जिसने बीएससी और बीएड की पढ़ाई की है।

बेलन से पिता पर हमला

हरिता ने अपने पिता पर उस समय बेलन से हमला कर दिया, जब वह गहरी नींद में सो रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरिता का एक युवक के साथ संबंध था और उसके पिता उससे नाराज थे। उनका कहना है कि हरिता ने अपने प्रेमी युवक को पैसे के साथ-साथ मां के जेवर भी सौंप दिए थे।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…