• 19/06/2024

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट बैठक में छोड़ा पद…पहले विधायकी से कर चुके हैं रिजाइन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट बैठक में छोड़ा पद…पहले विधायकी से कर चुके हैं रिजाइन
Spread the love

छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक में उन्होंने इस्तीफा दिया। बृजमोहन अग्रवाल साय सरकार में शिक्षा मंत्री थे।

बता दें कि आठ बार रायपुर और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने दो दिन पहले ही विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के घर जाकर अपना इस्ताफा उन्हें सौंपा था। इस दौरान उनके साथ अनेक विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक भी थे।

इस्तीफा देने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि, मेरे लिए यह एक भावुक क्षण है और मैंने बड़े भावुक मन से इस्तीफा दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे देश के सदन में सांसद के रूप में भेजा है। सांसद बनने के बाद विधानसभा से मैंने इस्तीफा दिया है। मैं मेरे समर्थकों को कहना चाहता हूं कि, मैं पहले की तरह आपका मोहन बना रहूंगा।

इस दौरान केंद्र में मंत्री नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि, मुझे कोई मलाल नहीं है और मुझे मेरी पार्टी ने लगातार विभिन्न पदों पर जनता की सेवा करने क़ा अवसर दिया है। वहीं मंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि, ये मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार है। 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…