• 21/06/2024

गला रेतकर 50 से अधिक गोवंश की हत्या, नदी और तालाबों में मिले शव

गला रेतकर 50 से अधिक गोवंश की हत्या, नदी और तालाबों में मिले शव
Spread the love

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक चौकाने देने वाला मामला सामने आया है। यहां 54 गायों और बैलों की खौफनाक तरीके से गले रेतकर हत्या कर दी गई। यही नहीं उन्हें नदी में बहाए जाने की घटना सामने आई

है। हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है लेकिन सिवनी में हुई घटना ने इन बातों पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है। मध्यप्रदेश के सिवनी में 50 से ज्यादा गायों और बैलों की बड़ी निर्माता से हत्या कर उन्हें नदी में बहा दिया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर और एसपी को कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश के इन इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके धरती हिलत ही घरों से बाहर निकले लोग, मची अफरातफरी

आपको बता दें कि यह पूरा मामला सिवनी जिले का है। जहां 54 गाय और बैलों की लाशे मिली है। सभी को बड़ी बेरहमी से गाला रेतकर मौत के घाट उतारा गया है। यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि सरकार और प्रशासन के सख्त रवैए के चलते इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है।

दरअसल प्रशासन के द्वारा 13 से 20 जून तक गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत की गई कार्रवाई में वाहनों सहित कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया थाजानकारी के अनुसार अभियान के दौरान की गई कार्रवाई में 70 मामले सामने आए जिसमे 500 से भी अधिक गायों को मुक्त कराया गया। वहीं प्रदेश के कई ऐसे जिले है जहां गायों के अवैध परिवहन का कार्य जोरों-शोरों से किया जाता है। इनमे बालाघाट नीमच, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन आदि जिलों के नाम शामिल है। ।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…