• 29/06/2024

बड़ी लापरवाही: पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी, पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी लापरवाही: पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी, पुलिस ने शुरू की जांच
Spread the love

डॉक्टरों को कलयुग का भगवान कहा जाता है लेकिन आए दिन आ रहे लापरवाही के मामले इस पेशे पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। ऐसा ही लापरवाही का एक बड़ा मामला महाराष्ट्र के ठाणे में आया है। यहां एक 9 वर्षीय बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके बेटे के पैर की जगह उसके प्राइवेट पार्ट का ही सर्जरी कर दी। मामले में बच्चे के माता-पिता ने पुलिस थाने में शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ खेलने के दौरान उनके बच्चे के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उसे 15 जून को शाहपुर के उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसके पैर की जगह उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर दी। लेकिन जब डॉक्टरों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने उसके जख्मी पैर की सर्जरी।

मामले में माता-पिता ने शाहपुर पुलिस थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने अभी तक डॉक्टरों के खिलाफ किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है। मामले में पुलिस अफसरों का कहना कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

उधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ कैलाश पवार ने कहा कि बच्चे के माता-पिता के आरोपों की जांच स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे।

वहीं अस्पताल के स्वास्थ अधिकारी गजेंद्र पवार का कहना है कि बच्चे के पैर में चोट के अलावा प्राइवेट पार्ट में फिमोसिस की भी समस्या थी। इस वजह से उसके प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता को शायद डॉक्टर बताना भूल गए हों या फिर उन्होंने मरीज के अन्य रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी हो।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उसी दिन बच्चे के उम्र के दो अन्य मरीजों की भी सर्जरी की गई थी। इस वजह से कुछ कन्फ्यूजन हुआ हो।

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…