• 04/07/2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता की फिर बिगड़ी तबीयत, लालकृष्ण आडवाणी अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती 

भाजपा के वरिष्ठ नेता की फिर बिगड़ी तबीयत, लालकृष्ण आडवाणी अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती 
Spread the love

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर खराब हो गई है। उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल आडवाणी की हालत स्थिर है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व उप-प्रधानमंत्री आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में 96 वर्षीय राजनेता का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए थे। तब उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…