• 11/07/2024

ACB की कार्रवाई: CG में एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, घूस ले रहे बाबू को ACB ने रंगे हाथों दबोचा

ACB की कार्रवाई: CG में एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, घूस ले रहे बाबू को ACB ने रंगे हाथों दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक और रिश्वतखोर को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने नारायपुर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक एक बाबू को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करवाने की एवज में रिश्वत ले रहा था।

पीड़ित लवदेव देवांगन ने पूर्व में खरीदे गए भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन  किया था। सुनवाई के बाद एसडीएम ने दो माह पूर्व उसके पक्ष में आदेश पारित किया था। लेकिन एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी ने आदेश को अगली कार्यवाही के लिए प्रतिलिपि शाखा में भेजने के नाम पर उससे 8 हजार रिश्वत की डिमांड की थी।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष विहीन हुआ देश का यह राज्य, एकमात्र विधायक भी सत्तारुढ़ दल में शामिल

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। जिसके बाद एसीबी ने मामले की तस्दीक करने के बाद आरोपी को ट्रैप करने के लिए 11 जुलाई को 8 हजार रुपये के साथ पीड़ित को एसडीएम कार्यालय भेजा। जहां एसीबी के अफसरों ने आरोपी बाबू संकेर कुमेटी 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related post

बिहार में बाढ़ का फिर बढ़ा खतरा, कोसी-गंडक उफान पर; 17 जिलों में अलर्ट

बिहार में बाढ़ का फिर बढ़ा खतरा, कोसी-गंडक उफान…

Spread the loveपटना बिहार में बाढ़ से एक बार फिर हाहाकार है। दरअसल नेपाल में हो रही लगातार बारिश से कोसी…
छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…