• 12/07/2024

देश के 8 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को दिया प्रस्ताव, देखें लिस्ट

देश के 8 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को दिया प्रस्ताव, देखें लिस्ट
Spread the love

देश के अलग-अलग 8 हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिलने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश की है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही इन हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

जिन हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की कॉलेजियम ने सिफारिश की है, उनमें दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट का नाम शामिल है।

इन 8 हाईकोर्ट को मिलेंगे चीफ जस्टिस

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए न्यायमूर्ति मनमोहन के नाम का प्रस्ताव दिया है। वे वर्तमान में दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए न्यायमूर्ति राजीव शकधर के नाम की सिफारिश की गई है। वे वर्तमान में दिल्ली हाईकोर्ट में जज हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के एक और जज जस्टिस सुरेश कैत को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की कॉलेजियम द्वारा सिफारिश की गई है।

केरल हाईकोर्ट के लिए जस्टिस नितिन जामदार को चीफ जस्टिस बनाने का प्रस्ताव है। वे बॉम्बे हाईकोर्ट के जज हैं।

मेघालय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट के जज जस्टिस ताशी रबस्तान का नाम नाम प्रस्तावित किया गया है।

मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए जस्टिस आर श्रीराम के नाम की सिफारिश की गई है। वे वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट में जज हैं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के लिए जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया को चीफ जस्टिस बनाने का प्रस्ताव है। वे वर्तमान में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज हैं।

वहीं हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव का ट्रांसफर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए प्रस्तावित किया गया है।

न्यायमूर्ति एम एस रामचंद्र राव को वर्तमान चीफ जस्टिस डॉ. बी आर सारंगी के 19.7.2024 को सेवानिवृत्त होने पर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं।

 

Related post

छत्तीसगढ़ व्यापम की पी.पी.एच.टी. एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परिक्षा 21 मई को

छत्तीसगढ़ व्यापम की पी.पी.एच.टी. एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पी.पी.एच.टी. (PPHT-26) एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN-26) की परीक्षा का आयोजन 21 मई…
IPL सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन, 13 आरोपी गिरफ्तार

IPL सट्टे का बड़ा खेल उजागर! 5 करोड़ ट्रांजेक्शन,…

Spread the loveदुर्ग । दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का…
जनगणना 2027 में तहसील खडग़वां की बड़ी उपलब्धि 44 ग्रामों में 17 दिनों में 100 प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण

जनगणना 2027 में तहसील खडग़वां की बड़ी उपलब्धि 44…

Spread the love  00 प्रशासनिक दक्षता, मजबूत समन्वय और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बना खडग़वां मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत तहसील खडग़वां,…