• 12/07/2024

CM साय की मितानिनों को बड़ी सौगात, ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का किया शुभारंभ

CM साय की मितानिनों को बड़ी सौगात, ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का किया शुभारंभ
Spread the love

विष्णु देव साय की तरफ से मितानिनों को बड़ी सौगात मिली है। CM साय मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान करेंगे। मितानिनों के खातों में भुगतान राशि डायरेक्ट पहुंचेगी।

 

छत्तीसगढ़ की साय सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। CM साय ने आज मितानिनों के खाते में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर कर दी है। इसी क्रम में आज सीएम साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ किया और बटन दबाकर मितानिनों के खाते में पैसा ट्रांसफर किए।

 

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

 

बता दें कि अब तक मितानिनों को विकासखंड स्तर से एमआईपीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से भुगतान होता था। राज्य से राशि जिले को आबंटित की जाती थी और जिलों से विकासखंडों में राशि आबंटित कर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाती थी। तीन स्तर पर प्रक्रिया के चलते मितानिनों को दो-तीन माह विलंब से प्रोत्साहन राशि मिलती थी। इसमें कुछ विकासखंडों में जल्दी, तो कुछ में देर से राशि का भुगतान होता था। इस असमानता को अब ऑनलाइन व्यवस्था से दूर किया जा रहा है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…