• 15/07/2024

भीषण हादसा: खड़ी पंचर बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 6 की मौत कई घायल

भीषण हादसा: खड़ी पंचर बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 6 की मौत कई घायल
Spread the love

गुजरात में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह 4ः30 बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के पास की है।

अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का टायर फटने के बाद ड्राइवर ने उसे अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे में सड़क किनारे खड़ा कर दिया। क्लीनर-कंडेक्टर बस का टायर बदल रहे थे। बस में सवार यात्री नीचे उतर गए थे। कुछ यात्री बस के सामने खड़े थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में पुलिस अफसरों ने बताया कि निजी लग्जरी बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी। आणंद के पास बस का टायर पंचर हो गया था। इस वजह से यात्री नीचे उतर गए थे। टायर बदलने के दौरान एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक सहित तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Related post

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 08 अगस्त 2026, शनिवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है. शनिवार का दिन भी कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर…
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…