• 16/07/2024

दिग्गज नेता के घर में घुसकर मर्डर, बेरहमी से पिता को उतारा मौत के घाट, SIT करेगी हत्याकांड की जांच 

दिग्गज नेता के घर में घुसकर मर्डर, बेरहमी से पिता को उतारा मौत के घाट, SIT करेगी हत्याकांड की जांच 
Spread the love

VIP यानी विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। दरभंगा में ये पूरी वारदात हुई। मुकेश सहनी के घर में ही उनके पिता की हत्या कर दी गई। शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में मिला है।  जीतन सहनी की हत्या की वजह सामने नहीं आई है। मामले में यूपी पुलिस ने SIT का गठन किया है।

पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आई है। जिस तरह से घर में सामान बिगड़े पड़े हैं, उससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिस बेरहमी से मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की गई है, उससे किसी रंजिश की आशंका दिखाई दे रही है।

दरभंगा एसएसपी का कहना है कि दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का घर है। घर में ही उनके पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। किसी धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एक एंगल से पड़ताल में जुटी है।

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…