• 16/07/2024

ज्वेलरी शोरुम में 40 लाख की चोरी, गहनों पर चोर कर रहे थे हाथ साफ; तभी पहुंच गया मालिक

ज्वेलरी शोरुम में 40 लाख की चोरी, गहनों पर चोर कर रहे थे हाथ साफ; तभी पहुंच गया मालिक
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान में 40 लाख से ज्यादा के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। जिस दौरान चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे उसी दौरान दुकान मालिक पहुंच गया। दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरों ने उन पर हमला कर दिया। सहमा हुआ दुकान मालिक वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी। उधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोरों ने जेवरातों पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए।

जिले के सीपत इलाके में दमोदर ज्वेलर्स के नाम से जेवरातों का शो रुम है। दुकान संचालक सोमवार की रात शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित गया था। रात ढाई बजे के आसपास वह वापस लौटा तो चोर वारदात को अंजाम  दे रहे थे। आवाज सुनकर नकाबपोशों ने उन पर हमला कर दिया। डरा सहमा दुकान संचालक आगे जाकर कार रोका और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पुलिस जब तक पहुंची तब तक चोर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने 30 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवरातों की चोरी की है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…