• 16/07/2024

गौ वंश के अवैध परिवहन पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, 7 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना, पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई.. पढ़ें

गौ वंश के अवैध परिवहन पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, 7 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना, पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई.. पढ़ें
Spread the love

छत्तीसगढ़ में गौ वंश की तस्करी रोकने के लिए विष्णुदेव साय सरकार सख्त नजर आ रही है। गौ वंश का परिवहन संज्ञेय और गैर जमानती अपराध होगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गौ वंश परिवहन के लिए अब गाड़ी मालिकों को संबंधित विभाग से लायसेंस लेना होगा। जिस गाड़ी में गोलवंश का परिवहन किया जाएगी उस पर बाहर फ्लेक्स लगाना होगा, जिस पर पशुओं के परिवहन की जानकारी लिखी होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर अवैध परिवहन करने पर गाड़ी को जब्त किया जाएगा।

गृहमंत्री ने बताया कि गौ वंश का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध परिवहन करवाने वाले की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके साथ ही 7 साल की सजा और 50 हजार के जुर्माने का भी प्रावधान है।

गौ वंश के परिवहन के लिए लायसेंस देने और कार्रवाई के लिए नोडल अफसर तय होंगे। इनका नंबर हर पुलिस थाना में और सार्वजनिक जगहों पर दिए जाएंगे। जिससे कि  आम जनता अवैध परिवहन की जानकारी दे सके।

पढ़िए क्या है नियम

Related post

निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें, विनियामक आयोग ने जारी की गाइडलाइन

निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों…
छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है…

Spread the loveरायपुर /भाटापारा ।  धरती की उर्वरकता और स्वस्थ पीढ़ी के लिए जैविक खेती को अपनाना हमारी जिम्मेदारी है यह…
ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के लालपुर में पदस्थ एक पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी…