• 17/07/2024

Rape: Big Boss कंटस्टेंट अरमान मलिक ने ड्रग्स देकर 11 साल की बच्ची से कई बार किया रेप! FIR कॉपी वायरल

Rape: Big Boss कंटस्टेंट अरमान मलिक ने ड्रग्स देकर 11 साल की बच्ची से कई बार किया रेप! FIR कॉपी वायरल
Spread the love

Rape: Big Boss कंटस्टेंट अरमान मलिक ने ड्रग्स देकर 11 साल की बच्ची से कई बार किया रेप! FIR कॉपी वायरल

बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अरमान मलिक अपने कांडों की वजह से लगातार सुर्खियोंं में बने हुए हैं। दो पत्नियों वाले अरमान मलिक कुछ दिनों पहले विशाल के साथ थप्पड़कांड फिर दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ इंटीमेट होने को लेकर चर्चा में रहे थे। अब एक और नए कांड में उनका नाम सामने आया है। अरमान मलिक पर एक नाबालिग लड़की को ड्रग्स देकर उसके साथ कई बार रेप करने का आरोप है।

इस केस से जुड़ी एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें बच्ची का बयान और पुलिस द्वारा अरमान मलिक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आपराधिक धाराएं लिखी हुई साफ नजर आ रही है।

अरमान मलिक के ऊपर जिस नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। उसकी उम्र महज 11 वर्ष है। वह उनके घर में नौकरानी का काम करती थी। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में लड़की ने कहा है, “अरमान मलिक (संदीप) गुस्से में मुझे मारता-पीटता था। 2018 दिसबंर में अरमान का पूरा परिवार अहमदाबाद चला गया था तो उसने मुझे ड्रग्स का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। मैंने डर के मारे ये बात मम्मी को नहीं बताई, लेकिन मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी। पायल को भी सब पता था, लेकिन फिर भी वह मुझे छुट्टी नहीं देती थी।”

इस मामले में पुलिस ने अरमान मलिक के खिलाफ पुलिस ने धारा  323, 328, 354, 376 A, 366, 34 IPC & 75 JJ Act, & 5,4,6 POCSO Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस मामले में पुलिस ने अरमान मलिकी की पत्नी पायल के खिलाफ भी जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

इस मामले में बिग बॉस के घर में बातचीत होती है तो अरमान मलिक सफाई पेश करता है कि पायल के माता-पिता ने उन पर गलत आरोप लगाया है।

Related post

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा…

Spread the loveबलरामपुर। बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। नवाडीह गांव में एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण,…

Spread the loveराष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों को बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रायपुर- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी…
घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में लगा सुशासन तिहार शिविर

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में…

Spread the loveसुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में साेमवार काे आयोजित सुशासन…