• 17/07/2024

पूर्व शिक्षा मंत्री की नदी में तैरती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप.. कई दिनों से थे लापता

पूर्व शिक्षा मंत्री की नदी में तैरती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप.. कई दिनों से थे लापता
Spread the love

सिक्किम के पूर्व शिक्षा मंत्री की हत्या का मामला सामने आया है।सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर में तैरता हुआ पाया गया।80 वर्षीय पौड्याल का शव फुलबारी से 8 किलोमीटर दूर तीस्ता नदी मे मिला।जानकारी के मुताबिक अत्रिराम चंद्र 9 दिन से लापता थे।

 

बता दें, पूर्व मंत्री और सिक्किम विधानसभा के उपाध्यक्ष 6 जुलाई से लापता थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री का शव बांग्लादेश के लालमनिरहाट में तीस्ता के भैंस चरागाह से बरामद किया गया। परिजनों ने उनकी घड़ी से उनकी पहचान की है। बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया।

 

पौड्याल को आखिरी बार 7 जुलाई को देखा गया था। वह अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए सिक्किम के छोटा सिंगताम स्थित अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे।उनके परिवार ने उनके लापता होने की सूचना पाकयोंग जिला पुलिस को दी।मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और पुलिस अधीक्षक कर्मा ग्यामत्सो भूटिया के मार्गदर्शन में सिक्किम पुलिस के नेतृत्व में पूर्व मंत्री की खोज शुरू की।अत्रिराम चंद्र पौड्याल का शव बांग्लादेश में तीस्ता नदी में बरामद किया गया।

Related post

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 october 2026: आज के राशिफल में कुछ राशियों के लिए धार्मिक और छोटी यात्राओं के…
‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…