• 19/07/2024

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री के साथ ही बीजेपी की पूर्व सांसद को एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित, ये है मामला

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री के साथ ही बीजेपी की पूर्व सांसद को एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित, ये है मामला
Spread the love

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य की मुश्किलें बढ़ गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत दोनों नेताओं समेत तीन लोगों के खिलाफ आदेश जारी कर उन्हें भगोड़ा घोषित किया है। लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक मामले में ये फैसला सुनाया है।

लखनऊ के पत्रकार दीपक स्वर्णकार की याचिका पर स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा मौर्य को तीन बार समन, दो बार जमानती वारंट और एक बार गैर जमानती वारंट जारी किया था। लेकिन वे कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हुए। बल्कि वे इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने दोनों पिता-पुत्री को कड़ी फटकार लगाई थी।

कोर्ट ने मामले में कहा था कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट जाना होगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके सहयोगी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। लेकिन कोर्ट ने उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

आपको बता दें दीपक स्वर्णकार खुद को संघमित्रा मौर्य का पति बताते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दीपक का आरोप है कि संघमित्रा ने उन्हें गुमराह करके उनसे शादी ही। इसके बाद उन पर जानलेवा हमला कराया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने शपथ पत्र में शादी की गलत जानकारी भी दी।

उधर दीपक स्वर्णकार के वकील का कहना है कि हमें विश्वास है कि हमें जल्दी न्याय मिलेगा।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…