• 23/07/2024

आंगनबाड़ी पढ़ने गया 3 साल का मासूम नाले में बहा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा बड़ा सवाल!

आंगनबाड़ी पढ़ने गया 3 साल का मासूम नाले में बहा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा बड़ा सवाल!
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डोंडीलोहरा ब्लाक के ग्राम भेड़ी में बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आगनबाड़ी में पढ़ने गये 3 साल के मासूम की नाले में बहकर मौत हो गई। बच्चे की तलाश की गई मगर देर शाम समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तालाश जारी रखी।

 

 

दरसअल, ग्राम भेड़ी में ग्राम पंचायत से लगे आंगनबाड़ी में 3 साल का नैतिक सिन्हा पढ़ने गया था। जहां वो बच्चो के साथ बाहर खेल रहा था और खेलते- खेलते पास की नाली में बह गया। घटना में आंगनबाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठता है।

 

जानकारी के मुताबिक, नाले में बहे बच्चे का आगनबाड़ी में यह दूसरा दिन था। वहीं डोंडीलोहरा पुलिस इस मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का बयान लेकर विवेचना कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे की तलाश जारी है, इस पूरे मामले में में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही की बात देखी जा रही है।

Related post

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को…
सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम साय ने पत्नी संग किया फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…