• 27/07/2024

आतंकी हमले में पाक सेना का हाथ! 1 जवान शहीद, 4 घायल, 1 दहशतगर्द भी ढेर

आतंकी हमले में पाक सेना का हाथ! 1 जवान शहीद, 4 घायल, 1 दहशतगर्द भी ढेर
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं मेजर सहित 4 जवान घायल हुए हैं। जबकि एक आतंकी के भी मारे  जाने की खबर है। मुठभेड़ में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सेना को मुच्छल सेक्टर के कुमकाडी इलाके आतंकी छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना ने जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना की बाॉर्डर एक्शन टीम का हाथ है। हमले में शामिल लोगों में पाकिस्तान के एसएसजी कमांडो सहित पाकिस्तानी सेना के जवान होने का संदेह है।

Related post

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों…

Spread the love सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्थानांतरण…
CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर…