• 27/07/2024

Most Wanted Naxalite: कुख्यात महिला नक्सली का सरेंडर, 3 राज्यों ने रखा था लाखों का इनाम

Most Wanted Naxalite: कुख्यात महिला नक्सली का सरेंडर, 3 राज्यों ने रखा था लाखों का इनाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आतंक मचाने वाली कुख्यात महिला नक्सली ने शनिवार को कवर्धा जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है। वह राजनांदगांव-गोंदिया-बालाघाट डिविजन के अंतर्गत टांडा-मलाजखंड एरिया कमेटी की सदस्य थी।

महिला नक्सली का नाम रानीते उर्फ हिड़मा कोवासी है। जो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पुल्लनपाड़ की रहने वाली है। महिला नक्सली छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सक्रिय थी। उसके ऊपर तीनों राज्यों की सरकारों ने इऩाम घोषित किया था। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में उस पर 5-5 लाख रुपये और मध्य प्रदेश में 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। महिला पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम था।

शनिवार को उसने कवर्धा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सामने आत्मसमर्पण किया। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 3, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 19 नक्‍सली घटनाओं में शामिल रही।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही पुनर्वास नीति के तहत उसे अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…