• 27/07/2024

बारिश में बह गया ‘सिस्टम’… टपक रही स्कूल की छत, छाता लेकर पढ़ाई कर रहे नौनिहाल

बारिश में बह गया ‘सिस्टम’… टपक रही स्कूल की छत, छाता लेकर पढ़ाई कर रहे नौनिहाल
Spread the love

बारिश के चलते कबीरधाम जिले के सरकारी स्कूलों के बिल्डिंग की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे ही एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ। कवर्धा जिले के पंडरिया में जर्जर प्राथमिक स्कूल में बच्चे छाता लेकर क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की तरफ से इस ओर कोई सुध नहीं ली गई है।

लगातार बारिश होने से स्कूल की छत टपक रही है। जिससे बारिश के बीच छाता लेकर बच्चे पढ़ने को मजबूर है। बच्चों की जान की परवाह किए बिना जर्जर भवन में स्कूल चलाया जा रहा है। बारिश के दौरान क्लासरूम में पानी गिरने के बाद भी स्कूल संचालित किया जा रहा है। बच्चे छाता लेकर क्लासरूम में बैठे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्रामीणों की मानें तो स्कूल भवन चार साल से जर्जर स्थिति में है।शासन और प्रशासन से नये स्कूल भवन या इसी स्कूल भवन को मरमत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।अब स्कूल की स्थिति ये है कि छत से बारिश का पानी टपकाने लगा है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…