• 27/07/2024

‘अपमान हुआ है,’ तमतमाई ममता बनर्जी ने नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़ी

‘अपमान हुआ है,’ तमतमाई ममता बनर्जी ने नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़ी
Spread the love

दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक चल रही है। ममता बनर्जी को छोड़ कर विपक्षी इंडिया गठबंधन का कोई भी मुख्यमंत्री बैठक में शामिल नहीं हुआ। बैठक में शामिल होने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़ककर बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर आ गई। उनका आरोप है कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने बैठक का बहिष्कार किया है। चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। छत्तीसगढ़, असम और गोवा के सीएम ने 10-12 मिनट तक बोला। मुझे सिर्फ़ पांच मिनट बोलने के बाद ही रोक दिया गया। यह गलत है। विपक्ष की ओर से सिर्फ मैं यहां प्रतिनिधित्व कर रही हूं और इस बैठक में इसलिए भाग ले रही हूं क्योंकि सहकारी संघवाद को मज़बूत करने में मेरी अधिक रुचि है। नीति आयोग के पास कोई वित्तीय शक्तियां नहीं हैं। यह कैसे काम करेगा? इसे वित्तीय ताकत दें या योजना आयोग को वापस लाएं। मैंने अपना विरोध दर्ज कराया और मैं बाहर आ गई।”

ममता बनर्जी ने माइक बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मैंने कहा बंगाल को फंड दीजिए और आप भेदभाव मत कीजिए। सारे राज्यों का सोचना चाहिए। मैं सेंट्रल फंड के बारे में बता रहा थी कि इसे पश्चिम बंगाल को नहीं दिया जा रहा है, तभी उन्होंने मेरा माइक बंद कर दिया। मैंने कहा कि विपक्ष से मैं ही बैठक में भाग ले रही हूं, आपको खुश होना चाहिए, इसके बजाय आप अपनी पार्टी और सरकार को अधिक वरीयता दे रहे। यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है। मेरा भी अपमान हुआ है।”

आपको बता दें नीति आयोग की बैठक का इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया है। केरल की सीपीआई (एम) सरकार के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पंजाब के सीएम भगवंद मान, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बैठक का बहिष्कार किया।

वहीं एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में नहीं पहुंचे। उनकी जगह दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बैठक में शामिल हुए।

Related post

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा 10 और 11 अगस्त…
वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में…

Spread the loveरायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने…
नुआखाई पर्व में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विधायक मिश्रा ने दिया आमंत्रण

नुआखाई पर्व में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को…

Spread the loveरायपुर। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र…