• 29/07/2024

राहुल गांधी ने संसद में ऐसा क्या कहा कि वित्त मंत्री ने पकड़ लिया माथा, देखिए Video

राहुल गांधी ने संसद में ऐसा क्या कहा कि वित्त मंत्री ने पकड़ लिया माथा, देखिए Video
Spread the love

संसद के मानसून सत्र में आज दिल्ली कोचिंग हादसे का मामला गर्म रहा। दोनों ही सदनों में इस पर चर्चा हुई। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट के हलवा सेरेमनी पर कुछ ऐसा कह दिया कि जिसे सुनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना माथा पकड़ लिया।

दरअसल राहुल गांधी ने बजट से पहले की हलवा सेरेमनी का जिक्र करते हुए एक तस्वीर सदन में दिखाने की कोशिश की लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर राहुल गांधी ने कहा, “मैं तस्वीर दिखाकर समझाना चाहता हूं कि बजट का जो हलवा बंट रहा है और इस तस्वीर में एक ओबीसी अधिकारी नहीं दिख रहा है। यहां तक कि एक आदिवासी अधिकारी और एक दलित अधिकारी तक नहीं दिख रहा। यह हो क्या रहा है। देश का हलवा बंट रहा है और इसमें इसमें केवल वही लोग नहीं हैं।”

..हलवा मिल ही नहीं रहा

राहुल गांधी के इस बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हंसते हुए अपना माथा पकड़ लिया। हालांकि राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा, “सर आप हलवा खा रहे हैं और बाकि लोगों को हलवा मिल ही नहीं रहा है। हमने पता किया है कि 20 अधिकारियों ने बजट तैयार किया है। अगर आप नाम चाहते हैं तो मैं आपको इनके नाम दे सकता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसका मतलब 20 अधिकारियों ने बजट बनाया है। मतलब हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटने का काम किया है। 90 प्रतिशत लोगों में सिर्फ दो हैं अल्पसंख्यक और ओबीसी। इस फोटो में एक भी नहीं है। फोटो में आगे पीछे कर दिया। फोटो में आने नहीं दिया।”

Related post

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…