• 03/08/2024

कोर्ट में फायरिंग: पूर्व पुलिस AIG ने कोर्ट में गोली मारकर की दामाद की हत्या

कोर्ट में फायरिंग: पूर्व पुलिस AIG ने कोर्ट में गोली मारकर की दामाद की हत्या
Spread the love

चंडीगढ़ कोर्ट में शनिवार को बड़ी वारदात हो गई। यहां दिन दहाड़े फायरिंग हुई है। पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों पक्ष शनिवार को फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। मामले में आरोपी पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मलविंदर सिंह सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच तीसरी बार विवाद को सुलझाने के लिए बैठक चल रही थी। इसी दौरान आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धू बाथरूम जाने के नाम पर बाहर निकला। उसके कुछ देर बाद उनका दामाद हरप्रीत सिंह भी बाहर निकला।

इसी दौरान आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपनी पिस्तौल निकाली और एक के बाद एक पांच फायर किए। इनमें से दो गोली दामाद हरप्रीत सिंह को लगी। हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अफसर था। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकीलों ने जैसे-तैसे आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

इसके साथ ही आईआरएस अफसर को इलाज के लिए सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़  दिया। मामले में पुलिस ने अपने पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू  को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

Aaj ka Panchang 10 August 2026: सावन का दूसरा सोमवार आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 August 2026: सावन का दूसरा…

Spread the loveAaj ka Panchang 10 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज सावन का दूसरा सोमवार है. वहीं, चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर…
CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…