• 04/08/2024

पेरिस ओलंपिक: हॉकी में भारत पहुंचा सेमीफाइनल में, 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद ब्रिटेन को दी मात

पेरिस ओलंपिक: हॉकी में भारत पहुंचा सेमीफाइनल में, 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद ब्रिटेन को दी मात
Spread the love

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत ने पुरुष हॉकी के पहले क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। मैच 1-1 से बराबर होने के बाद पेल्नटी शूटआउट में नतीजा सामने आया। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से ब्रिटेन  को मात दी। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में ब्रिटेन के दो गोल को विफल कर दिया।

मैच के पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। 17 वें मिनट में भारत को बड़ा झटका लगा। अमित रोहितदास को रेड कार्ड मिलने के बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। भारत ने बाकी मुकाबला अपने 10 खिलाड़ियों  के साथ खेला। भारत को 22 वें मिनट में पहला मौका पेनल्टी कॉर्नर के रुप में मिला, जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदल दिया। कुछ देर बाद ब्रिटेन के मॉर्टन ने गोलकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। दूसरा क्वार्टर समाप्त होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा।

चौथे क्वार्टर में ब्रिटेल को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन श्रीजेश ने ब्रिटेन के आक्रमण को विफल कर दिया। 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेला।

Related post

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर…
CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…