• 09/08/2024

छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की निकली बंपर भर्ती, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?

छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की निकली बंपर भर्ती, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में प्राध्यापकों की अब सीधी भर्ती होगी। 595 पदों पर सीधी भर्ती ली जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए भर्ती नियम में बड़ा बदलाव किया है। यह परीक्षा सीजीपीएससी के माध्यम से ली जाएगी।

 

प्राध्यापक भर्ती के लिए जनवरी 2021 तक न्यूनतम आयु सीमा 31 साल और अधिकतम 56 साल से होनी चाहिए। इस भर्ती में स्थानीय निवासियों को छूट दी गई है। वहीं अन्य राज्यों के लिए आयु सीमा 45 साल रखी गई है।

 

भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता 

संबंधित विषय में पीएचडी होना अनिवार्य, अभ्यर्थी के पास 120 अनुसंधान अंक का भी होना जरुरी है। सहायक प्राध्यापक के तौर पर 10 साल का अनुभव, यूजीसी के सूचीबद्ध जर्नल में 10 रिसर्च का पब्लिकेशन भी जरुरी है।

 

भर्ती की अंतिम तारीख 

भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए समय 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन लिए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है। जबकि दूसरों के लिए 400 रुपए शुल्क रखा गया है।

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…