• 11/08/2024

‘गिरफ्तार नक्सली पूर्व CM के पिता नंदकुमार बघेल का सलाहकार’, सांसद संतोष पाण्डेय का दावा, जानें भूपेश बघेल ने क्या कहा?

‘गिरफ्तार नक्सली पूर्व CM के पिता नंदकुमार बघेल का सलाहकार’, सांसद संतोष पाण्डेय का दावा, जानें भूपेश बघेल ने क्या कहा?
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में नक्सलियों के 5 एजेंट्स की गिरफ्तारी के मामले ने सूबे की सियासत को गरमा दिया है। गिरफ्तार किए गए एजेंट्स में विवेक सिंह नाम का भी एक शख्स है। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय का दावा है कि विवेक सिंह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सलाहकार रह चुका है। उन्होंने भूपेश बघेल से सवाल किया है कि वे बताएं ये रिश्ता क्या कहलाता है।

सांसद संतोष पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा, “गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक विवेक सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंद कुमार बघेल का सलाहकार रहा है। नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए के लेन-देन की जानकारी मिली है। इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला-मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल कहते थे कि मोहला-मानपुर में जीत जरुर होगी। अब भूपेश बघेल बताएं ये रिश्ता क्या कहलाता है?”

ऊपर चले जाएं और जवाब ले आएं- भूपेश बघेल

संतोष पाण्डेय द्वारा लगाए गए आरोप और सवाल पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उऩ्होंने कहा कि कोई व्यक्ति स्वर्गवासी हो जाए तो उससे सवाल कैसे कर सकते हैं, जब वह सवाल का जवाब देने के लिए उपस्थित ही नहीं है। बीजेपी हमेशा दिवंगतों से सवाल करती है, वो गांधी से, नेहरू से, इंदिरा से सवाल करती है। आज मेरे पिता से सवाल कर रहे हैं। मैं संतोष पाण्डेय से कहना चाहता हूं कि वहां चले जाएं और उनसे जवाब लेकर आ जाएं। ये तो मूर्खता की हद हो गई। मेरे पिता से राजनीतिक विरोधाभास थे। उनकी लाइन अलग थी, मेरे लाइन अलग थी। वो कहां आते थे, कहां जाते थे?”

बघेल ने आगे कहा, “उन्होंने सर्वोदय से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और अंतिम क्षणों में बुद्ध की बात कहते थे। बुद्ध के बिना पूरी दुनिया में शांति नहीं हो सकती। जो दिवंगत हो गये उनके बारे में सवाल खड़ा करना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। उस व्यक्ति के बारे में इस प्रकार ओछी बयान देना बताता है कि संतोष पांडेय की मानसिकता क्या है? ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को मैं कोई जवाब नहीं देना चाहता। वो घटिया मानसिकता के व्यक्ति हैं। किसके साथ संबंध है, किसके साथ नहीं। सब लोग जानते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सली बीजपी के मंत्रियों के बंगले में उनके कार्यालय में हफ्ता वसूली किया करते थे। रायपुर का एक-एक बच्चा जानता है।”

 

Related post

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक…

Spread the loveअंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार देर शाम हुई एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था…
Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…