• 11/08/2024

नदी में डूबने से 7 युवकों की दर्दनाक मौत; पानी के बहाव का बना रहे थे रील, अचानक गिरी दीवार

नदी में डूबने से 7 युवकों की दर्दनाक मौत; पानी के बहाव का बना रहे थे रील, अचानक गिरी दीवार
Spread the love

भरतपुर के बयाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बनी दीवार गिरने से 7 युवकों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, अन्य बच्चों के नदी के बहाव में डूबने की आशंका जताई गई है।

बताया जाता है कि बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बनी पोखर की ढाय पर बैठकर पानी का बहाव देख रहे 8 युवक रील बना रहे थे। अचानक से ढाय गिरने से उसके नीचे दब गए। इससे सातों युवकों की मौत हो गई। नदी में पानी का बहाव भी अधिक था। लेकिन इनमें से 1 बच्चे ने किसी तरह झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ढाय गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पानी का बहाव देखने के लिए वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने तुरंत दबे युवकों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर किया।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, सातों युवकों के शव निकाल लिए गए हैं। साथ ही अभी कुछ बच्चों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…