• 12/08/2024

खेलते-खेलते अचानक गायब हुई मासूम…फिर दूसरे राज्य में मिली लाश, दर्दनाक हादसे से सदमे में परिवार

खेलते-खेलते अचानक गायब हुई मासूम…फिर दूसरे राज्य में मिली लाश, दर्दनाक हादसे से सदमे में परिवार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भरतपुर चिरमिरी में एक 4 साल की मासूम की खेल-खेल में मौत हो गई। बच्ची मां के साथ घर से बाहर गई थी। इस बीच वो खेलते खेलते नदी में चली गई और अचानक से गायब हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। इस बीच बच्ची का शव मध्य प्रदेश से बरामद किया गया।

दरअसल, पूरी घटना ग्राम पंचायत बिछिया टोला की है। जहां के निवासी राजू तिवारी की 4 साल की बेटी खेल रही थी। अचानक से बच्ची के गायब हो जाने से परिवार वाले सदमे में आ गए। तभी मां ने बताया कि वह धान का रोपा लग रही थी, तभी मासूम नदी की तरफ चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की और मासूम की नदी में जाने के 24 घंटे के बाद उसकी लाश मध्यप्रदेश से बरामद की गई।

छत्तीसगढ़ की पुलिस को एमपी पुलिस से पता चला कि नाले में किसी बच्चे का शव तैरता हुआ मिला है। जब मासूम की शिनाख्त की गई, तो परिजनों ने उसे पहचान लिया। यह वही बच्ची थी जो नदी में डूब गई थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इधर मासूम की मौत से घर में मातम का माहौल है।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…