• 13/08/2024

बलात्कारी-हत्यारा गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो पर फिर जेल से आया बाहर, जानें कब-कब मेहरबान हुई सरकार

बलात्कारी-हत्यारा गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो पर फिर जेल से आया बाहर, जानें कब-कब मेहरबान हुई सरकार
Spread the love

बलात्कारी और हत्यारे गुरमीत राम रहीम को फिर से फरलो मिल गई है। इस बार वह जेल से 21 दिनों के लिए बाहर आया है। मंगलवार सुबह 6ः30 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बाहर निकला। राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

यह पहला मौका नहीं है जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जेल से बाहर आया है। इससे पहले भी वह कई बार पैरोल और फरलो पर बाहर आ चुका है। 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है। वहीं इस साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी है। जिसे लेकर गुरमीत राम रहीम की रिहाई को देखा जा रहा है।

किस-किस मामले में सजा काट रहा है?

आपको बता दें गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने हरियाण के सिरसा स्थित आश्रम में रहने वाली दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले का दोषी ठहराया था। अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को अदालत ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

कब-कब मिली फरलो और पैरोल?

  1. 24 अक्टूबर 2020 : गुरमीत राम रहीम को अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी।
  2. 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे के पैरोल पर बाहर आया।
  3. 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो दी गई।
  4. जून 2022: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 30 दिन की पैरोल दी गई। यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।
  5. 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई। यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया। इस दौरान उसने म्यूजिक वीडियो भी जारी किया।
  6. 21 जनवरी 2023: फिर 40 दिन की पैरोल पर उसे रिहा किया गया। वह शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया था।
  7. 20 जुलाई 2023: गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
  8. 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया।
  9. 19 जनवरी 2024: 50 दिन की फरलो पर बाहर आया।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…