• 16/08/2024

Good News: महिलाओं को इस राज्य में मिलेगी पीरियड्स लीव, डिप्टी सीएम ने की घोषणा

Good News: महिलाओं को इस राज्य में मिलेगी पीरियड्स लीव, डिप्टी सीएम ने की घोषणा
Spread the love

सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें मासिक धर्म के समय पर छुट्टी मिलेगी। ओडिशा के उप मुख्यमंत्री प्रावदी परिदा ने सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए महीने में एक दिन पीरियड्स लीव की घोषणा की है।

कटक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा, “अब तक प्रदेश में मासिक चक्र के दौरान महिलाओं को कोई छुट्टी नहीं मिलती थी। लेकिन अब हमने फैसला लिया है कि एक दिन की छुट्टी दी जाए। इसके तहत महिलाएं पीरियड्स के पहले या फिर दूसरे दिन छुट्टी ले सकेंगी। यह छुट्टी उनके लिए वैकल्पिक होगी यानी यदि वह खुद चाहती हैं तभी मिलेगी। यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के साथ ही निजी कंपनियों पर भी लागू होगा।”

 

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…