• 16/08/2024

जम्मू-कश्मीर सहित इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव , निर्वाचन आयोग 3 बजे करेगा तारीखों का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सहित इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव , निर्वाचन आयोग 3 बजे करेगा तारीखों का ऐलान
Spread the love

निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार को) 3 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसमें कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। जिन राज्यों में चुनाव की आज घोषणा हो सकती है उनमें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा शामिल है। इन दोनों राज्यों में हाल ही में चुनाव आयोग ने दौरा किया था। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

हरियाणा में मौजूदा बीजेपी सरकार का कार्यकाल इस साल नवंबर में खत्म हो रहा है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जजपा के साथ सरकार बनाई थी। इस साल मार्च में जजपा और बीजेपी का गठबंधन टूट गया था।

चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। साल 2029 में धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।

महाराष्ट्र में इस साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिव सेना, बीजेपी और अजित पवार गुट की एनसीपी की सरकार है। 288 सीटों वाले इस राज्य में भी चुनाव कराए जाने का आज आयोग ऐलान कर सकता है।

झारखंड में मौजूदा सरकार का कार्यकाल जनवरी 205 में खत्म होने जा रहा है। यहां हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। 81 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भी आयोग चुनाव कराने का आज ऐलान कर सकता है।

Related post

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…
CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब

CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार…
राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता

राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में एक युवक का शव मिलने से…