• 18/08/2024

सनकी पति की घिनौनी करतूत, बीच सड़क पर पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर चाकू से किया हमला

सनकी पति की घिनौनी करतूत, बीच सड़क पर पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर चाकू से किया हमला
Spread the love

प्रयागराज में दबंगई का एक मामला सामने आया है जहां एक बदमाश पति ने अपनी पत्नी के मायके जाकर जमकर उत्पाद मचाया। ससुराल पहुंचे दबंग ने पत्नी और उसके घर वालों के साथ मारपीट की। मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस से गुहार लगाते हुए बहन को दबंग से बचने के लिए कहा। मामला हंडिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हंडिया निवासी सुनील ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी कंसापुर निवासी मुकेश सोनी से कराई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान करते थे और मारपीट किया करते थे। इसी बीच ससुराल वालों ने 5 लाख की मांग की और बहन को घर से निकाल दिया था जिसके बाद बहन मायके में ही रह रही थी।

इसके बाद अचानक महिला का पति 15 साथियों के साथ गांव आ पहुंचा और ससुराल वालों के साथ जमकर मारपीट की। पत्नी को बीच गांव में घसीटते हुए अपने घर ले गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो दबंग युवक ने लोगों से मारपीट करना शरू कर दिया। मामले के खिलाफ हंडिया खाना क्षेत्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…