• 19/08/2024

मुजफ्फरपुर कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ… जानें पूरा मामला

मुजफ्फरपुर कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ… जानें पूरा मामला
Spread the love

मुजफ्फरपुर में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और उसकी नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मुख्य आरोपी संजय राय के पारू गांव स्थित घर पर धावा बोल दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग लड़की ने मुख्य आरोपी संंजय राय से शादी के लिए इंकार कर दिया था। जिसके बाद मुख्य आरोपी संजय राय आरोपी अपने 5 अन्य साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसका अपहरण कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया। इसके साथ ही दरिंदों ने उसके ब्रेस्ट को भी काट दिया। अगले दिन लड़की का शव तालाब किनारे मिला था।

पुलिस ने रेप और बर्बरता से किया इंकार

हालांकि पुलिस ने लड़की के साथ हुई बर्बरता की खबर को बेबुनियाद बताया है। सएसपी राकेश कुमार ने बताया था कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की बात सामने नहीं आई है। सोशल साइट पर रेप और बर्बरता को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। डॉक्टरों ने मृतका के शरीर से सैंपल लेकर जांच के लिए बाहर भेजा है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…