• 20/08/2024

ऑनलाइन ठगी के लगातार बढ़ रहे हैं मामले, दुगुने मुनाफे के लालच से रहिए सतर्क! इन्वेस्टमेंट के नाम पर लगा रहे चूना

ऑनलाइन ठगी के लगातार बढ़ रहे हैं मामले, दुगुने मुनाफे के लालच से रहिए सतर्क! इन्वेस्टमेंट के नाम पर लगा रहे चूना
Spread the love

रायगढ़ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जानकर हैरत होगी कि पिछले साढ़े तीन महीने में जिले में ऑनलाइन ठगी के 14 मामले सामने आए हैं। ठग अब शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। जिसमें साइबर ठगों ने लोगों को 3 करोड़ से अधिक का चूना लगाया है। सभी मामलों में ठगी का पैटर्न लगभग एक जैसा है।

मई महीने में खरसिया में एक प्लांट कर्मचारी ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा के लालच में 91 लाख रुपए गंवा दिए। जून महीने में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की पत्नी 87 लाख रुपए की आन लाइन ठगी का शिकार हुई। इसी महीने धरमजयगढ़ का एक व्यापारी 41 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका से भी 9 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। सभी मामलों में ठगी का पैटर्न लगभग एक जैसा है। सभी मामलों में पुलिस ने अपराध तो दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के एसपी बढ़ते साइबर अपराधों की बात स्वीकार कर रहे हैं।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…