• 21/08/2024

EOW ने निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया के रिश्तेदारों को किया तलब, भेजा समन

EOW ने निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया के रिश्तेदारों को किया तलब, भेजा समन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए कोयला परिवहन घोटाला मामले में राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने रायपुर जेल में बंद अफसरों के रिश्तेदारों तलब किया है। ईओडब्ल्यू ने निलंबित IAS रानू साहू, समीर बिश्नोई और राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया के रिश्तेदारों और करीबियों को समन जारी किया है।

हाल ही में ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और कर्नाटक में इन अफसरों के रिश्तेदारों और करीबियों के 24 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में जांच एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त किया है। जिनमें बड़े पैमाने पर संपत्तियों और निवेश का ब्यौरा मिला है।

जानकारी के मुताबिक अफसरों ने कृषि और आवासीय जमीनों, फार्म हाउस, मकानों के अलावा निवेश के कई दस्तावेज जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

इन बेनामी संपत्तियों को लेकर अब सब से सवाल-जवाब करने की  तैयारी है। सवाल-जवाब और वेरिफिकेशन से असंतुष्ट होने पर जांच एजेंसी द्वारा संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें ईओडब्ल्यू और एसीबी ने 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में रायपुर में 5, दुर्ग में 8, महासमुंद में 3, रायगढ़ में 2 और कोरबा-गरियाबंद में 1-1 स्थान पर छापेमारी की थी। इसके अलावा जांच ने राजस्थान के अनूपगढ़ में 2, कर्नाटक के बेंगलुरू में 1 और झारखंड के जमशेदपुर में 1 स्थान पर दबिश दी थी।

Related post

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2…
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…