• 21/08/2024

चाचा ने लूटी भतीजी की अस्मत, घर में अकेला पाकर किया घिनौना काम, पीड़िता ने थाने में की शिकायत

चाचा ने लूटी भतीजी की अस्मत, घर में अकेला पाकर किया घिनौना काम, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हैवानियत की एक बड़ी खबर सामने आई है जहां रिश्तो को शर्मसार करते हुए चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। डरी-सहमी युवती मामले की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी चाचा के विरुद्ध नामजद शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना कोतवाली पट्टी क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता ने मामले की शिकायत SP से की है। एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी मां रक्षाबंधन के दिन ननिहाल गई थी।मौके का फायदा उठा कर रात करीब 1 बजे के आसपास उसका चाचा उसकी चारपाई पर आया और उसका हाथ बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी कहने पर जान से मार देने की धमकी दी। मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…